
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आज अहम बैठक हो रही है. नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इस बैठक में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर पार्टी के अंदर अहम फैसला लिया जाएगा. कल 17 नवंबर को कांग्रेस की सपा के साथ इस बारे में बैठक होने वाली है. इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने इस बैठक में हिस्सा लिया.
कांग्रेस की सीटों को लेकर बैठक से पहले आराधना मिश्रा मोना ने न्यूज18 के साथ खास बात की. उन्होंने सीटों को बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाता है. सरकार बनाने कि लिए लड़ा जाता है. इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है. आज हम होमवर्क करेंगे और अब तक जो बात हुई है दोनों के नेतृत्व में हुई है. आज से हम इसमें शामिल होंगे. जो भी तय होगा वो दोनों दलों के लिए सम्मानजनक होगा.
