
नवंबर का महीना स्कूली बच्चों और टीचर्स के लिए किसी फेस्टिव बोनांजा से कम नहीं रहा है. दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की रौनक खत्म होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम शुरू हो गई. इन बैक-टू-बैक त्योहारों की वजह से देश के कई राज्यों में स्कूलों की लंबी छुट्टियां चल रही हैं. लेकिन अब छठ महापर्व के समापन के साथ ही बच्चों के बैग पैक करने और स्कूल लौटने का वक्त आ गया है.
अक्सर अलग-अलग राज्यों के हॉलिडे कैलेंडर और स्थानीय प्रशासन के आदेशों की वजह से पेरेंट्स और स्टूडेंट्स कन्फ्यूजन की स्थिति में रहते हैं. उन्हें समझ में नहीं आता है कि अब स्कूल असल में किस तारीख से खुलेंगे. कुछ राज्यों में स्कूल 17 नवंबर से खुलेंगे तो कहीं 18 नवंबर से क्लासेस लगेंगी. उलझन दूर करने के लिए जानिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के स्कूल कब खुलेंगे.
